पूर्णिया, अप्रैल 5 -- पूर्णिया, धीरज। पूर्णिया जिले में विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 3,69,078 लाभुक हैं। इससे समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो रही है। वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति आमजन में विश्वास बढ़ा है। इसका ही नतीजा है कि पेंशन योजनाओं से 6 माह के दौरान 21,239 नए लाभुक जोड़े गये हैं। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत सर्वाधिक 1,62,548 लाभुक हैं। वृद्धजनों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसी तरह विधवा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 59,936 से अधिक लाभुक को आर्थिक सहायता मिल रही है। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार ने 'आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान' को बताया कि पूर्णिया जिला में सामाजिक सुरक्षा योजना...