नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा के सोमवार से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माना जा रहा है कि सोमवार को दिल्ली का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में रखा जाएगा। इसमें सरकार दिल्ली के विकास का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगी। जबकि, मंगलवार को सदन में बजट पेश होने की संभावना है। राजधानी की सत्ता से लंबे समय तक बाहर रहने वाली भाजपा के दूसरे बजट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार के बजट में प्रदूषण को दूर करने वाली और दिल्ली के ढांचे को मजबूती देने वाली योजनाओं पर बल दिया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण की योजनाओं पर भी फोकस रहने की संभावना है। महिला सुरक्षा और महिला कल्याण को लेकर भी सरकार की ओर से घोषणाएं की जा सकती हैं। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक ब...