नई दिल्ली, मार्च 23 -- -नए वित्त वर्ष में 16 फुटओवर बनाकर तैयार किए जाएंगे नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी में तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के बीच पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) वित्त वर्ष 2026-27 में 16 फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण करेगा। आर्थिक सर्वेक्षण में इस बात पर जोर दिया गया कि पैदल यात्रियों के वाहनाें की चपेट में आने से रोकने के लिए एफओबी का निर्माण अत्यंत जरूरी है।दावा किया है कि इनके बनने के बाद वाहनों व पैदल यात्रियों की आवाजाही सुगम व सुरक्षित होगी। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। नए वित्त वर्ष में यहां मिलेगी एफओबी की सुविधा-हौज खास, श्री अरबिंदो मार्ग-गुरुद्वारा मजनू का टीला, रोड नंबर 45-मोनेस्ट्री मार्केट बुद्ध वि...