नई दिल्ली, मार्च 23 -- दिल्ली सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, राजधानी में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से विस्तार हुआ है। बीते करीब छह वर्षों में तकनीकी और पेशेवर पाठ्यक्रमों की सीटें दोगुनी से अधिक हो गई हैं। 2019-20 में जहां यह संख्या 8394 थी, वहीं 2025-26 में बढ़कर 19773 पहुंच गई है।सरकार का कहना है कि यह वृद्धि युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में की गई है। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली,दिल्ली औषधि विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय और दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों की अहम भूमिका रही है। राजधानी में...