नई दिल्ली, मई 17 -- हिमांशु,एसोशिएट प्रोफेसर, जेएनयू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील की है कि वे सोना खरीदना कम करें, विदेश यात्राओं से बचें, खाद्य तेल, निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करें और जहां तक मुमिकन हो, घर से काम करने को प्राथमिकता देकर मितव्ययिता को अपनाएं। उन्होंने किसानों को भी रासायनिक खादों से बचने और प्राकृतिक खेती शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। ज्यादातर उपायों का मकसद उन चीजों की खपत कम करना है, जिनका भारत को बड़े पैमाने पर आयात करना पड़ता है। इस तरह के सुझाव अमूमन अर्थव्यवस्था और समाज के लिए अच्छे ही हैं, लेकिन ये सामान्य नहीं हैं, क्योंकि ये एक ऐसे संकट से उपजे हैं, जो पिछले कुछ समय में पैदा हुआ है। खासकर पश्चिम एशिया के युद्ध और अर्थव्यवस्था की ढांचागत कमजोरियों से उपजी अनिश्चितता को देखते हुए ...