रामपुर, मई 21 -- बिलासपुर। तीन माह से लंबित पड़े मानदेय, सीएचओ को पीवीआई के भुगतान न होने से नाराज डॉक्टर्स, स्वास्थ्य एवं सफाई कर्मचारियों ने कार्य का पूर्णतया बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात 19 सीएचओ, एएनएम, फार्मेसिस्ट तथा सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। बाद में सीएचसी के मुख्य द्वार पर खड़े होकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर शहाबुद्दीन, गुलवेज अहमद, शाहीन बेगम, अमित कश्यप, डॉ.आसिफ बेग, सुभाष शर्मा, रचना सक्सेना, अलका राही, सत्यवीर गुर्जर, गुलफाम अली, अजय, रीमा मंडल, राजविंदर कौर, हरवीर, रीना सागर, बनवारी, भगत राज, परवीन सिंह, अंजलि, अंजना, मुकेश, रश्मि रेणु कटारिया, सोनम, तनवीर, अन्नू राहुल आदि ...