दरभंगा, फरवरी 8 -- बेनीपुर। प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को बीते चार माह से मानदेय भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार बेनीपुर क्षेत्र में 287 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। सेविका को 9000 मासिक एवं सहायिका को 4500 रुपए मासिक सरकार द्वारा मानदेय दिए जाने का प्रावधान है। बच्चों, गर्भवती एवं प्रसूति को पोषाहार एवं टेकहोम राशन मद में एफआरएस के आधार पर सेविका के खाते में 4000 से लेकर 16000 रुपए तक का भुगतान किया जाता है। इधर, इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि खाते में त्रुटि आ गई थी, जिसे दूर कर लिया गया है। शीघ्र भुगतान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.