पटना, अगस्त 29 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने आरोप लगाया है कि एनडीए सरकार की कमजोर नीतियों व वित्तीय कुप्रबंधन के चलते बिहार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार को लिखे पोस्ट में उन्होंने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वेतन-पेंशन किस्तों में दी जा रही है। जीविका दीदियों के भुगतान में देरी हो रही है। फंड की कमी से बड़े प्रोजेक्ट्स रुक गए हैं। बिना किसी ठोस वित्तीय रोडमैप के की गई लोकलुभावन घोषणाओं के कारण राज्य के खजाने पर वित्तीय दबाव आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का पूरा बजट केवल देनदारियां चुकाने और दैनिक खर्चों को प्रबंधित करने में सिमट कर रह गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...