नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने शनिवार को संगठन मुख्यालय में महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया में तेज हो रहे सैन्य तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना महत्वपूर्ण है, लेकिन बढ़ते अपराध यह याद दिलाते हैं कि उनकी सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई अभी अधूरी है। हुसैनी ने केंद्रीय बजट 2026-27 के बाद की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आय वितरण, रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.