मिर्जापुर, जून 16 -- चेतगंज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ग्रामीण विकास योजनाओं एवं लाभार्थीपरक सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विकासखंड कोन परिसर में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 12 वर्षों में ऐसी योजनाएं लागू कीं, जिनसे आम लोगों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और हर वर्ग को लाभ पहुंचा है। महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कई योजनाएं चलाई गईं हैं। ताकि वे आर्थिक रूप से सबल होकर परिवार की बेहतर देखभाल कर सकें। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल में हु...