बगहा, मई 20 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज से प्राध्यापकों की टीम ने विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग पटना के "पहल" कार्यक्रम को लेकर आसपास के विभिन्न सरकारी विद्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान कॉलेज के प्राध्यापकों ने छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा एवं करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। प्राध्यापकों ने बच्चों को जेईई, नीट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी हेतु भी प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के विद्युत अभियंत्रण विभाग के सहायक प्राध्यापक रवि रंजन कुमार दुबे ने किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के प्राध्यापक गांव-गांव एवं विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में संचालित नि:शुल्क कोचिंग से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह पह...