मऊ, मार्च 25 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका कम्युनिटी हाल में बुधवार को जिला सहकारी बैंक का चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन (सामान्य निकाय की बैठक) आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। इसके बाद जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने अतिथियों का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। साथ ही चेयरमैन ने जिला सहकारी बैक से जुड़े लोगों को सहकारिता के बारे में जानकारी दी। वहीं उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता पदाधिकारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भारत को वैश्विक शक्ति और आर्थिक महाशक्ति बनाने का सबसे सशक्त माध्यम सहकारिता है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.