पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। हिटी हादसे में घायल साथी छायाकार की आर्थिक मदद करने के लिए फोटोग्राफर्स एसोसिशन सामने आयी है। सप्ताह भर पहले चोटिल हुए फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के सदस्य फ्रीलांसर यशपाल रस्तोगी को इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया था। डिस्चार्ज होकर आने पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने यशपाल को उनके घर जाकर Rs.11 हजार का चेक प्रदान किया गया। अध्यक्ष दिलीप थापर समेत दिनेश वर्मा, अंशुल गौड़, मनीष भारद्वाज,पूरन प्रकाश बुधानी, प्रदीप कुमार और चंद्र प्रकाश रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...