आर्थिक नुकसान के साथ झारखंड को बदनाम कर रही केंद्र सरकार: जलेश्वर
गिरडीह, अगस्त 26 -- गिरिडीह। जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने केंद्र सरकार पर झारखंड के खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एमएमडीआर बिल लाकर और खनिजों पर मिलने वाले सेस को हटाकर झारखंड को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने के साथ राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। इसका सीधा असर राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ेगा। जलेश्वर महतो ने कहा कि खनिज से मिलने वाली रॉयल्टी और सेस राज्य की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है। यदि इसमें कटौती या इसे बंद किया जाता है तो झारखंड को सालाना करीब 15 से 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। इससे मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास सहित राज्य संपोषित कई योजनाएं प्रभावित होंगी। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.