पीलीभीत, फरवरी 20 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से आम बजट-2026 पर व्यापक चर्चा में होनहारों ने बेबाकी दिखाई। औपचारिक शुभारंभ के बाद छात्र मो. शमीन शम्सी ने रोजगार सृजन योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलुओं पर प्रकाश डाला। कहा कि बजट युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करता है। एमकाम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सेजल अग्रवाल ने महिला सशक्तिकरण, बेटियों की शिक्षा और स्वरोजगार योजनाओं में किए गए प्रावधानों को सराहनीय बताया। छात्रा अर्पणा अग्रवाल ने मध्यम वर्ग के लिए कर में दी गई राहत, महंगाई नियंत्रण के उपायों तथा आर्थिक संतुलन की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। छात्रा मीनाक्षी ने लघु, कुटीर एवं सूक्ष्म उद्योगों को दिए गए प्रोत्साहन पर जानकारी दी। निदा खान ने डिजिटल इंडिया, तकनीकी नवाचार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.