आर्थिक तंगी से परेशान वृद्ध ने पीया जहर, मौत
कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, संवाददाता। कर्नलगंज में आर्थिक तंगी के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहे चप्पल कारीगर ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच पड़ताल की। कर्नलगंज के गम्मू खां हाता निवासी 55 वर्षीय रहीस अहमद चप्पल कारीगर थे। परिवार में दो बेटियां हैं, जिसमें एक शादीशुदा है। वह अपनी बेटी हानिया के साथ रहते थे। पुलिस ने बताया कि बीते छह माह से काम नहीं मिलने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। जिस कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। दो दिन पहले उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.