गंगापार, अप्रैल 12 -- मऊआइमा इलाके के ग्राम बोडीपुर धरौता में रविवार को सुबह एक मकान से दुर्गन्ध आने पर आस पास के ग्रामीणों ने देखा कि घर की वृद्ध महिला का शव बांस में रस्सी से लटक रहा था। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बोडीपुर धरौता निवासी नन्दलाल पाल का मानसिक संतुलन ठीक न होने से बीस वर्ष पहले घर से लापता हो गया। घर पर नन्द लाल पाल की पत्नी 65 वर्षीय लल्ली देवी अपने बड़े पुत्र समर बहादुर के साथ रहती थी। लल्ली देवी का छोटा पुत्र 22 वर्षीय राज बहादुर पाल विक्षिप्त है। लल्ली देवी की दो पुत्रियां बिटाऊ और आशा की शादी हो चुकी है। बताया गया है कि छोटे पुत्र राज बहादुर पाल के आए दिन लडाई झगडा करने से बडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.