वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, संवाद। लंका थाना क्षेत्र की महेश नगर कॉलोनी में आर्थिक तंगी से जूझ रहे पिता-पुत्री ने सोमवार रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, पुत्री का गंभीर हाल में निजी अस्पातल में उपचार चल रहा है। घटना से एक दिन पूर्व ही बेटा भी लापता हो गया। उसका मोबाइल बंद है। कुछ दिनों पूर्व उसकी भी नौकरी छूट गई थी। सूचना पर डीसीपी काशी गौरव बंशवाल, एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने मौके पर पहुंच छानबीन की। पुलिस के मुताबिक पड़ोसियों से पूछताछ में आर्थिक तंगी की बात सामने आई। परिवार पर काफी कर्ज भी था। देवरिया के लार रोड के मूल निवासी 75 वर्षीय बृजेश त्रिपाठी सामनेघाट स्थित महेश नगर कॉलोनी में किराये के मकान में तलाकशुदा बेटी लता और बेटे आनंद के साथ रहते थे। बृजेश डाक विभाग से सेवानिवृत्त थे। चार साल पहले ...