आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यक्ति ने पत्नी और बेटे की हत्या की
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- महाराष्ट्र के नासिक शहर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे 54 वर्षीय एक मार्केटिंग पेशेवर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और नाबालिग बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी किरण एकनाथ हजारे (54) मूल रूप से पड़ोसी जलगांव जिले का निवासी है और नासिक रोड इलाके में अपनी पत्नी अश्विनी (43) तथा सात वर्षीय बेटे सुयश के साथ एक कमरे में रहता था। पिछले दो महीनों से आर्थिक तंगी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान और असंतुष्ट था। उसने हथियार से पत्नी और बेटे के सिर तथा गले पर हमला किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.