धनबाद, अप्रैल 20 -- आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोहापट्टी निवासी रोजगार सेवक अशोक कुमार महतो (50) की इलाज के अभाव में रविवार को मौत हो गई। अशोक के परिजनों का आरोप है कि पिछले 11 महीने से उन्हें मानदेय नहीं मिला था। इस कारण उनका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था और उनका समुचित इलाज नहीं हो सका। अशोक की पत्नी सुमन कुमारी के अनुसार उनके पति पिछले दस वर्षों से हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इसके बावजूद वह अपने कार्यों का दायित्व निभाते रहे, लेकिन इलाज का खर्च बढ़ने से परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ गया। परिजनों का कहना है कि मानदेय नहीं मिलने से उनका उपचार बाधित हुआ और अंत में इलाज के अभाव में उनकी मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें- बोले रांची: मानदेय सिर्फ 10 हजार, वह भी नहीं मिल रहा ग्राम रोजगार सेवक संघ ने इस घटना पर दुख जताते हुए इसे संविदा कर्मियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.