कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर, संवाददाता। चकेरी में हुई आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। अहिरवां निवासी 45 वर्षीय संतोष कुमार प्राइवेट कर्मी थे। परिवार में पत्नी सुनीता, बेटा अभय व बेटी नंदनी है। पिता अमृत लाल ने बताया कि बीते साल अप्रैल माह में घर में लाखों रुपये की चोरी हो गई थी, जिससे बेटा दुखी था। तीन माह पहले बेटा सड़क हादसे में घायल हो गया। इस दौरान भी बेटे के इलाज में काफी खर्च हो गया। इस कारण बेटा आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिसकी वजह से बेटे ने मानसिक तनाव के कारण रविवार को फंदे से लटक कर जान दे दी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि युवक ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.