वाराणसी, फरवरी 23 -- कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। गौर गांव (मिर्जामुराद) में सोमवार सुबह एक माली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के एक दिन पहले माली और परिजनों के बीच बहस हुई थी। चर्चा है कि आर्थिंग तंगी के कारण अक्सर घर में विवाद होता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि राकेश सैनी उर्फ पप्पू (42 वर्ष) मिर्जामुराद बाजार में माला-फूल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को दुकान बंद करने के बाद घर पहुंचे थे। पुत्र आनंद ने बताया कि जव वह घर पहुंचा तो घर के अन्य सदस्यों से पिता की बहस हो रही थी। थोड़ी देर बाद वह सोने चले गए। सोमवार सुबह वह बाहर भी गए थे। लौटने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। काफी देर बाद कमरे से बाहर नहीं निकले तो छोटी बेटी रेनू उन्हें बुलाने गई। कमरे में दाखिल हुई तो द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.