बिहारशरीफ, अगस्त 9 -- बिहारशरीफ। अगस्त क्रांति दिवस पर रविवार को बाजार समिति में फूड एंड अलाइड वर्कर्स यूनियन द्वारा सभाकी गयी। मजदूर नेता मधुवन पासवान ने कहा कि मजदूरों का शोषण जारी है। सरकार द्वारा ठेका प्रथा को बंद कर नियम के अनुसार मजदूरी निर्धारित की जाए। ताकि, मजदूर सामान्य लोगों की तरह जीवन-यापन कर सकें। बच्चों को शिक्षा दिला सकें। जब तक निचले स्तर के लोगों का जीवन बेहतर नहीं होगा, तरक्की की बात बेईमानी है। आज भी आर्थिक तंगी में है देश के अधिकतर मजदूर। इस मौके पर संतोष पासवान, पप्पू पासवान, रामबालक पासवान, गंगू पासवान, गोरेलाल पासवान रकिस पासवान आदि मौजूद थे।€

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...