आर्थिक तंगी को मात देकर चमका नगर निगम कर्मचारी का बेटा
हजारीबाग, मई 12 -- अखिल भारतीय मजदूर संगठन, नगर निगम यूनियन की ओर से सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित कर नगर निगम के दैनिक चालक कर्मचारी मुकेश प्रजापति के पुत्र एवं मेधावी छात्र इश्मित राज को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन अध्यक्ष विवेक कुमार वाल्मीकि ने किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली के छात्र इश्मित राज ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर निगम परिवार का नाम रोशन किया है। सीमित आय में परिवार का पालन-पोषण करने वाले उनके पिता मुकेश प्रजापति ने बेटे की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। इश्मित का लक्ष्य आईआईटी में प्रवेश लेकर देश सेवा करना है। समारोह में विवेक कुमार वाल्मीकि ने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की राह में बाधा नहीं बनने दिया जाएगा।हजारीबाग पी4-मुके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.