रामगढ़, मार्च 13 -- गोला, निज प्रतिनिधि। तीन दिन पूर्व गोला प्रखंड के हरना गांव में हुई वज्रपात की घटना में एक 56 वर्षीय किसान गणसा महतो की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं एक 19 वर्षीय नेहा कुमारी गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गई थी। घटना के बाद नेहा कुमारी पिता प्रेमचंद महतो को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर जांच और इलाज के लिए रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टरों ने एमआरआई जांच कराने की सलाह दी। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार वाले एमआरआई जांच कराने व आगे का इलाज कराने में असमर्थ हैं। गरीबी की मार झेल रहे परिजन फिलहाल उसे घर ले आए हैं। जहां पर युवती जिंदगी और मौत के बीच जुझ रही है। परिजन किसी मददगार के आगे आने की आस लगाए बैठे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार की स्थिति इतनी कमजोर है कि रोजमर्रा की जरूरतें पूर...