आर्थिक तंगी की मार झेल रहे ग्रामीण आवास सहायक
अररिया, जुलाई 22 -- अररिया, निज संवाददाता सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना को धरातल पर उतारने वाले ग्रामीण आवास सहायक खुद दो वक्त की रोटी के संकट से जूझ रहे हैं। जिले में तैनात ग्रामीण आवास सहायकों को पिछले सात महीनों से मानदेय नहीं मिला है। लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी भुगतान न होने से ये कर्मी गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Araria News: आर्थिक तंगी की मार झेल रहे ग्रामीण आवास सहायकआवास सहायकों की समस्या राज्य ग्रामीण आवास सहायक कर्मी संघ जिला इकाई अररिया के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि मानदेय न मिलने से ग्रामीण आवास सहायकों का दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राशन की दुकानों से अब उधार मिलना भी बंद हो गया है। फीस न भरने के कारण बच्चों को स्कूलों से नोटिस मिल रहे हैं। परिवार में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.