आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
हरिद्वार, जुलाई 12 -- बहादराबाद,संवाददाता। बहादराबाद पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बुप्रेनॉर्फिन के आठ नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाले सप्लायर का नाम भी पुलिस को बताया है। इसके बाद पुलिस ने नशे के इस नेटवर्क की कड़ियां खंगालनी शुरू कर दी हैं। कोतवाली बहादराबाद पुलिस गश्त और चेकिंग के दौरान कोर कॉलेज के पास स्थित खंडहर के निकट पहुंची। यहां संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से लीजेसिक (बुप्रेनॉर्फिन) के आठ नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार सिंह (30) पुत्र ठकुरी सिंह, मूल निवासी बरोली, जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) तथा वर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.