लोहरदगा, जुलाई 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु गांव में 43 वर्षीय ट्रक चालक सुदीम अंसारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर सेन्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। रविवार सुबह नमाज के लिए उठे लोगों ने घर के नवनिर्मित हिस्से की गली में रस्सी के फंदे से उनका शव लटका देखा। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी。

आर्थिक तंगी की समस्या ग्रामीणों के अनुसार सुदीम अंसारी ट्रक चालक थे। पिछले एक माह से बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन बंद रहने के कारण वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। साथ ही पिछले 15...