नई दिल्ली, मई 4 -- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के चेयरमैन एस महेंद्र देव ने सोमवार को कहा कि देश को भविष्य में पश्चिम एशिया जैसे संकट का असर कम करने के लिए ऊर्जा, खाद्य, उर्वरक, धातु एवं महत्वपूर्ण खनिज जैसे क्षेत्रों में अपनी आर्थिक कमजोरियों को चिह्नित कर उन पर निगाह रखनी चाहिए। डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में आई बड़ी गिरावट पर उन्होंने कहा कि रुपये में हाल की गिरावट वैश्विक अनिश्चितताओं का नतीजा है और यह अस्थायी है। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशक स्थिति सामान्य होने पर वापस लौट सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...