नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को आई गिरावट चिंता और चिंतन की बात है। एक समय मुंबई शेयर बाजार का सूचकांक 1,200 अंक टूट गया था और ऐसा लगा था कि एक ही दिन में निवेशकों के नौ लाख करोड़ रुपये डूब जाएंगे, लेकिन बाद में कुछ सुधार हुआ। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 583 अंक या 0.75% गिरकर 76,913.50 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 कुल 180 अंक या 0.74% गिरकर 23,997.55 पर बंद हुआ। गिरावट कुछ संभल गई, फिर भी गुरुवार निवेशकों को पांच लाख करोड़ रुपये की चोट दे गया। पहली नजर में इसकी वजह यह है कि हमारे शेयर बाजारों में जमकर बिकवाली हो रही है। मतलब, निवेशक अपने शेयर बेचकर निकल रहे हैं। आमतौर पर जब परिवेश निवेश के अनुकूल होता है, तब शेयर खरीद ज्यादा होती है और प्रतिकूल होते ही शेयर ब्रिकी बढ़ जाती है। खरीदते समय शेयर मू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.