आर्थिक आरक्षण व यूजीसी सुधार की मांगें को लेकर निकाली गई शव यात्रा,किया पुतला दहन
सुपौल, अगस्त 26 -- सुपौल , एक संवाददाता सरकार की नीतियों के विरोध और अधिकार, सम्मान एवं न्याय की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने गांधी मैदान से प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रतीकात्मक पुतलों की शवयात्रा निकालकर शवदाह किया गया। मंच के कार्यकर्ताओं ने जातीय आरक्षण की समीक्षा कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों एवं उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा एससी-एसटी एक्ट की समीक्षा सहित विभिन्न मांगें उठाईं। शवयात्रा गांधी मैदान से निकलकर लोहिया नगर चौक, स्टेशन चौक और महावीर चौक होते हुए पुनः गांधी मैदान पहुंची, जहां प्रतीकात्मक शवदाह किया गया। यह भी पढ़ें- आरक्षण और यूजीसी बिल के खिलाफ आक्रोश मार्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.