आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण का लाभ
बागेश्वर, सितम्बर 6 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। केडी पांडे रामलीला मैदान में यूजीसी के विरोध और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सर्व समाज की बैठक हुई। बैठक में सामान्य वर्ग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए यूजीसी को वापस लेने की मांग उठाई गई। आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए, ताकि जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने यूजीसी को सामान्य वर्ग के हितों के खिलाफ बताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगों को लेकर आगामी दिनों में आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से भगवान राणा को संयोजक, भूपाल कुंवर और दीपक बोरा को सह संयोजक बनाया गया। नवीन जोशी, हरीश जोशी और सुंदर सिंह बरोलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.