आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण : राकेश मिश्रा
प्रयागराज, अगस्त 19 -- आरक्षण संशोधन आंदोलन संगठन ने आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि गरीबी की कोई जाति नहीं होती, इसलिए आर्थिक रूप से कमजोर प्रत्येक व्यक्ति को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जाति आधारित आरक्षण से समाज में वैमनस्य बढ़ रहा है और जरूरतमंद लोगों तक इसका लाभ भी नहीं पहुंच पा रहा है। कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार देता है। उन्होंने सरकार से भेदभावपूर्ण प्रावधानों और नए नियमों की समीक्षा कर समानता के आधार पर व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों पर सभी नागरिकों का समान अधिकार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.