भभुआ, सितम्बर 7 -- यूजीसी रोल बैक, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग सर्वण समाज ने कहा, मांगें पूरी नहीं हुईं तो हाईवे जाम व रेल रोको आंदोलन करेंगे (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। सर्वण समाज की जिला इकाई के बैनर तले सोमवार को भभुआ में विभिन्न मांगों को लेकर महाआक्रोश मार्च निकाला गया। वह यूजीसी रोल बैक, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग कर रहे थे। आक्रोश मार्च के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज मैदान से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचा। हाथों में भगवा ध्वज लिए प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगा रहे थे। आक्रोश मार्च में विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशासन की ओर से ...