नई दिल्ली, मई 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा। सचदेवा ने कहा कि बैंक से धोखाधड़ी के आरोप में ईडी द्वारा आप नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी गंभीर मामला है। इससे आप का काला चेहरा सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने परिवर्तन की नहीं, धन शोधन की राजनीति की है। उन्हें ही इस पार्टी में बढ़ाया गया जो आर्थिक अपराध करने में सक्षम रहे। वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि आप नेता दीपक सिंगला की करोड़ों की बैंक लोन धोखाधड़ी और फिर उस पैसे के गैर कानूनी उपयोग के मामले से दिल्ली वाले स्तब्ध हैं। यह भी पढ़ें- बैंक धोखाधड़ी मामले में आप नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार लेकिन आप नेता के आर्थिक अपराध का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद...