पटना, मार्च 18 -- आर्थिक अपराध इकाई की विशेष अदालत ने बुधवार को आर्थिक अपराध के तीन आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया है। भगोड़ा घोषित तीनों उत्तम दास, राजा राम शर्मा एवं प्रभाष चन्द्र घोष के खिलाफ स्थायी लाल वारंट जारी किया गया है। कस्टम एक्ट के तहत 31 वर्ष पहले वर्ष 1995 में इंस्पेक्टर ने आर्थिक अपराध इकाई की विशेष अदालत में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस कांड में कोर्ट ने तीनों आरोपियों की उपस्थित के लिए समन, वारंट, इश्तेहार और कुर्की वारंट जारी कर संबंधित थानों को तामिला कराने के लिए भेजा था। पर कोर्ट से जारी आदेश का पालन पुलिस ने नहीं किया और न ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.