बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मटिहानी विधानसभा अंतर्गत अपना अभियान तेज कर दिया है। बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर सात के राजापुर गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पार्टी राज्य कमेटी सदस्य सुरेश यादव ने की। पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सीपीआई (एम) देश में बढ़ते नव फासीवाद के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष-जनवादी ताकतों की एकता में विश्वास करती है। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी महागठबंधन और इंडिया ब्लॉक का मजबूत हिस्सा है। बिहार सरकार आर्थिक अपराधियों को राज्य की प्राकृतिक संपदा लूटने की खुली छूट दे रखी है। पार्टी नेता व जिला पार्षद अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि मटिहानी विधानसभा में महागठब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.