गोरखपुर, मई 19 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता कोतवाली थाना पुलिस ने छात्र नेता के घर पर चढ़कर फायरिंग और उसकी मां से मारपीट करने के मामले में शातिर बदमाश आर्थक सिंह समेत गैंग के चार सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपितों की अवैध संपत्तियों की भी जांच करेगी।

घटना का विवरण पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी की रात आर्यनगर इलाके में गैंग लीडर आर्थक सिंह अपने साथियों के साथ छात्र नेता उज्ज्वल यादव के घर पहुंचा था। आरोप है कि आरोपितों ने घर पर गोलियां चलाईं और विरोध करने पर छात्र नेता की मां संध्या यादव का मुंह दबाकर थप्पड़ मारे। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आर्थक सिंह समेत सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब मंगलवार को पुलिस ने बरही कोठी निवासी गैंग लीडर आर्थक सिंह, जटेपुर नि...