गोरखपुर, फरवरी 26 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता। आर्यनगर में छात्रनेता उज्ज्वल यादव के घर शुक्रवार रात हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आर्थक प्रताप सिंह के पास से दो पिस्टल बरामद किया है। इनमें एक विदेशी पिस्टल भी शामिल बताई जा रही है। पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जुटी है, जिन्होंने आर्थक को ये असलहे उपलब्ध कराए। पुलिस के अनुसार, युवक से मारपीट के एक अन्य मामले में भी कार्रवाई की तैयारी है। मारपीट के शिकार युवक की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने उससे संपर्क कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। उसके बयान के आधार पर आर्थक और उसके साथियों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की जा सकती है। 20 फरवरी की रात करीब 11:20 बजे बेतियाहाता निवासी आर्थक प्रताप सिंह अपने साथियों महेश चौधरी, अनीश शुक्ला, सैफ अली, विपिन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.