आर्डन स्कूल में 37 मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति
हल्द्वानी, मई 30 -- हल्द्वानी, संवाददाता। लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में प्रथम सामयिक परीक्षा के बाद परीक्षा परिणामों को लेकर अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई। विद्यालय प्रशासन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 37 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में प्रदर्शन की जानकारी अभिभावकों को दी। विद्यार्थियों की उपलब्धियों और सुधार की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक बैठकें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह भी पढ़ें- आर्डन स्कूल में 37 मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.