आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में हरेला पर्व मनाया
हल्द्वानी, जुलाई 15 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में लोकपर्व हरेला उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर कुमाउनी संस्कृति और लोक परंपराओं के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक कुमाउनी वेशभूषा में शामिल होकर समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने लोकगीतों और लोकनृत्यों की एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को हरेला पर्व का महत्व समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधरोपण करने और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर 11 लाख पौधरोपण अभियान की शुरुआत यह भी पढ़ें- हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर 11 लाख पौधरोपण अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.