आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में मनाया रक्षाबंधन
हल्द्वानी, अगस्त 27 -- भावना कोहली हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को विद्यार्थियों ने अपने गोद लिए गए वृक्षों को रक्षासूत्र बांधकर अनूठे अंदाज में 'वृक्षाबंधन' मनाया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। विद्यार्थियों ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के लिए राखियां बनाने की गतिविधि में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने के साथ ही प्रकृति संरक्षण एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराया जाता है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: अशोका इंटरनेशनल स्कूल में 'त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.