आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में छात्र परिषद ने ली शपथ
हल्द्वानी, मई 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में छात्र परिषद का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हेड बॉय क्षितिज पांडे, हेड गर्ल लक्षिता गोस्वामी, डिप्टी हेड बॉय वैभव शर्मा, डिप्टी हेड गर्ल सिमरन धामी को शपथ दिलाई गई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन विद्यालय के ट्रस्टी भुवन चंद्र उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रों ने शानदार मार्चपास्ट करते हुए ध्वज को सलामी दी। विद्यालय के नन्हे कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.