आर्ट गैलरी में आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र, छह वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का नामांकन
पूर्णिया, मई 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र प्रेक्षागृह -सह -आर्ट गैलरी में संचालित किया जा रहा है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल द्वारा बताया गया कि कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन शुरू हो गया है।
प्रशिक्षण का उद्देश्य कला एवं संस्कृति के संरक्षण ,संवर्धन एवं विकास हेतु यह बिहार सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत जिले के नवोदित कलाकारों को सुयोग्य शिक्षकों के द्वारा शास्त्रीय गायन, वादन एवं नृत्य संगीत की तीनों विधाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन के लिए न्यूनतम आयु छह वर्ष से अधिक का होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज नामांकन हेतु आवश्यक दस्तावेज में जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.