अररिया, फरवरी 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। 'द आर्ट ऑफ लिविंग' की फारबिसगंज शाखा द्वारा गुरुवार की देर संध्या स्थानीय शिशु भारती परिसर में सत्संग,होली उत्सव और ध्यान का कार्यक्रम बड़े भी भव्य एवं आनंदमय वातावरण में आयोजित किया गया। इस मौके पर भजन कीर्तन, ज्ञानवाणी और सामुहिक ध्यान से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। फूलों और आयुवेर्दिक अबीर- गुलाल के द्वारा महिलाओं ने जमकर होली उत्सव मनाया। इस मौके पर संस्था की रेणु वर्मा, ललिता वांयवाला, मधु भगत, वीणा देवी,अलका अभिषेक, ऋतु गोयल, किरण गुप्ता,माला भगत,प्रभा प्रकाश,अनिता वांयवाला, संगीता गोयल,रचना अग्रवाल,रंजू डालमिया,अंजना गोयल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.