आर्ट ऑफ लिविंग की पलामू इकाई ने किया 11 यूनिट रक्तदान
पलामू, मई 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विश्व मानवता के प्रेरणास्रोत एवं प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु श्री रविशंकर जी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर रविवार को आर्ट ऑफ लिविंग की मेदिनीनगर इकाई ने ब्लड बैंक में 11 यूनिट रक्तदान किया। मानव सेवा और समाज कल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस पुनीत अभियान में अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था पिछले दस वर्षों से निरंतर इस जनकल्याणकारी कार्य को सफलतापूर्वक संचालित करती आ रही है, जो समाज के प्रति उसकी सेवा भावना और समर्पण का परिचायक है। इस अवसर पर आस्था, जय प्रकाश, प्रमोद सिंह, रागिनी प्रकाश, विवेक अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, व्यास कुमार, संजय अग्रवाल, रमेश चंद्र प्रसाद एवं नीरज कुमार पाण्डेय ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.