भागलपुर, मई 15 -- बिहपुर,संवाद सूत्र। बिहपुर में 17 मई को डॉ. अच्युत सामंत के जीवन-दर्शन पर आधारित अंतरराष्ट्रीय आर्ट ऑफ गिविंग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम 'शेयर एंड शाइन' रखा गया है। बिहार राज्य आर्ट ऑफ गिविंग के अध्यक्ष नीलकमल राय ने बताया कि बिहार के सभी 38 जिलों के 125 वॉलीबॉल क्लबों को तीन-तीन वॉलीबॉल और एक-एक जाल उपलब्ध कराया जाएगा। समन्वयक, सचिव और प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि पथ निर्माण मंत्री ई. शैलेन्द्र कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। वहीं नवगछिया पुलिस जिला के दस क्लबों को खेल सामग्री दी जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से प्रेम, भाईचारा, देशभक्ति और जरूरतमंदों की सेवा का संदेश दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- आर्ट ऑफ गिविंग दिवस पर बिहपुर में होगा आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...