आर्ट ऑफ गिविंग डे पर खिलाड़ियों के बीच नेट और गेंद वितरित
भागलपुर, मई 18 -- रविवार को आर्ट ऑफ गिविंग डे के अवसर पर बिहपुर और सोनवर्षा में शेयर टू शाइन थीम पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक शैलेन्द्र कुमार शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से मंत्री को अंगवस्त्र, टी-शर्ट व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने बिहपुर, नारायणपुर व खरिक प्रखंड के विभिन्न वालीबॉल टीमों और क्लबों के सौ से अधिक खिलाड़ियों के बीच नेट व गेंद का वितरण किया। उन्होंने आर्ट ऑफ गिविंग के जनक अच्युत सामंत के कार्यों को प्रेरणादायी बताया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय आर्ट ऑफ गिविंग दिवस पर लातेहार में प्रदर्शनी वॉलीबॉल मैच यह भी पढ़ें- क्लबों में बांटे गए वॉलीबॉल और नेट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.