बागपत, मई 18 -- बड़ौत। जनता वेदिक डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में आर्ट ऑफ गिविंग की मुहिम के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के टिप्स और वॉलीबॉल वितरित की गई। दाहा वालीबॉल एकेडमी, सिलाना वालीबॉल एकेडमी, कंडेरा वालीबॉल एकेडमी, बितावदा नगला, सिनौली, लॉयन मलकपुर, बरवाला, सूप, शिकोहपुर, मुजफ्फरनगर स्पोट्र्स स्टेडियम, किन्नी बरवाला, बिटावदा, बड़ौत शहर, शाहमल स्टेडियम, जैन कॉलेज वॉलीबॉल अकादमी आदि के उत्कृष्ट खिलाड़ियों तथा प्रतिभाशाली कोच व मैनेजर को वॉलीबॉल वितरित की गई। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्रपा सिंह ने सभी खिलाड़ियों तथा कोच में मैनेजर को भविष्य में इसी तरह और खेल सामग्री तथा जिले के खेल को उत्कृष्ट लेवल ले जाने की बात कही। यह भी पढ़ें- वॉलीबाल किट पाकर खुशी से झूम उठे दर्जनों वॉलीबाल खिलाड़ी इस अवसर पर महक स...