आगरा, फरवरी 4 -- रामकृष्ण इंटर कॉलेज खंदारी में आर्ट एंड साइंस प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया। सोलर सिस्टम, पवन चक्की, प्रदूषण, आधुनिक यातायात नियम, वाटर हार्वेस्टिंग, छत पर आधुनिक बगीचा, चक्रवात और राम मंदिर विषय प्रमुख रहे। मॉडलों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता दिखाई दी। प्रधानाचार्य सोमदेव सारस्वत ने अभिभावकों और विद्यार्थियों की सराहना की। आयोजन में सची सक्सेना, आरती मिश्रा, नरेश चंद्र मिश्रा और अजय सारस्वत का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.